फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मनमानी पर 18 एडीओ समेत 206 कर्मचारियों का वेतन रोका

मनमानी पर 18 एडीओ समेत 206 कर्मचारियों का वेतन रोका

Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मनमानी पर 18 एडीओ समेत 206 कर्मचारियों का वेतन रोका
रायबरेली। जिले की 989 ग्राम पंचायतों की वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना पिछले सप्ताह तक प्लान प्लस पर अपलोड हो जानी थी, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन



मामले में सभी ब्लॉकों के 18 सहायक विकास अधिकारियों के साथ ही ब्लॉक स्तरीय 206 सचिवों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष का काम पूरा होने के बाद ही वेतन देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



राज्य वित्त, तेरहवें वित्त, 14वें वित्त व पंचायतीराज विभाग की योजनाओं से अगले साल कार्य कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करके ऑनलाइन करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह काम एक महीने पहले पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन बीती 10 जनवरी तक अंतिम रूप से नोटिस देकर वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना फीड कराने के आदेश दिए गए थे।


इसके बाद भी करीब 40 प्रतिशत ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना प्लान प्लस पर अपलोड नहीं कराई गई है। इससे शासन स्तर पर नाराजगी जताई गई है।


पंचायतीराज निदेशक के निर्देश पर डीपीआरओ ने शनिवार को जिले के सभी 18 एडीओ (पंचायत), 104 ग्राम पंचायत अधिकारी व 84 ग्राम विकास अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है।


उन्होंने कार्ययोजना अपलोड होने के बाद ही वेतन देने के आदेश दिए हैं। इससे ब्लॉकों के मनमाने कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed