फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चित्रकला प्रतियोगिता में भुरकुसपुर की ज्योति अव्वल

चित्रकला प्रतियोगिता में भुरकुसपुर की ज्योति अव्वल

Tue, 15 Jan 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में भुरकुसपुर की ज्योति अव्वल
लालगंज (रायबरेली)। ब्लॉक संसाधन केंद्र में सोमवार को जल संरक्षण विषय पर पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुरकुसपुर की ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



चित्रकला प्रतियोगिता में क्षेत्र के 27 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में से पहाड़ीपुर, मटेहना, भुरकुसपुर, गौरारुपई, सेमरपहा, लालगंज, आनापुर, उगाभाद, मीठापुर बढ़ैया, बन्नामऊ, चांदाटीकर, बाजपेयीपुर गेगासों, जोगापुर, कन्या गेगासों, खजूरगांव सहित 20 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालगंज की कशिश ने द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरारुपई के सुभाष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पन्नालाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। आज जल का संरक्षण करना हमारे लिए बहुत जरूरी है। जल ही हमारे लिए जीवन है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक नेता आशीष प्रताप सिंह, विनोद कुमार, महेंद्र यादव, अमर सिंह, शैलेंद्र त्रिवेदी, दयाराम, रामानंद सिंह, रामदुलारे यादव, अमरनाथ, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed