{"_id":"5b5223c94f1c1bc57a8b57e8","slug":"91532109769-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन को रौंदा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन को रौंदा, युवक की मौत
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों को रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिलाओं को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
बछरावां थाना क्षेत्र के सिंघनखेड़ा गांव की रहने वाली रामकुमारी (45) पत्नी श्यामलाल, रामबख्शखेड़ा की रहने वाली आशा देवी (22) बाइक पर सवार होकर हरचंदपुर क्षेत्र के जोहवाशर्की गांव जा रही थी। बाइक जोहवाशर्की गांव निवासी कल्लू (30) चला रहा था। अघोरा-हरचंदपुर मार्ग पर सरायं उमर गांव के निकट बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों जमीन पर गिर गए। इसमें कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे एसआई प्रशांत सिंह ने घायलों को हरचंदपुर सीएससी पहुंचाया। मौका पाकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बछरावां पुलिस ने ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।