फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गंगा नदी के घटे जलस्तर से क्षमता से नहीं चल पा रहे पंप

गंगा नदी के घटे जलस्तर से क्षमता से नहीं चल पा रहे पंप

Wed, 20 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गंगा नदी के घटे जलस्तर से क्षमता से नहीं चल पा रहे पंप
गंगा का जलस्तर घटा, नहीं चल रहे पंप
विज्ञापन



रायबरेली। गंगा नदी का जलस्तर घटने से सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। हालात ये हैं कि मांग के अनुरूप डलमऊ गंगा तट पर लगे पंप नहीं चल रहे हैं।


यदि यही हालात रहे तो सिंचाई की समस्या और विकराल हो जाएगी। कहने को तो शारदा सहायक नहर में पानी चल रहा है, लेकिन इससे भी किसानों को ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है।


पानी की समस्या के चलते करीब एक लाख से ज्यादा किसानों के सामने धान की बेड़न और रोपाई का संकट खड़ा हो गया है। सिंचाई विभाग के अफसर इस समस्या से राहत दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन



किसानों की सिंचाई के लिए जिले में 452 छोटी-बड़ी नहरें हैं। इन नहरों में पानी की आपूर्ति शारदा सहायक नहर और डलमऊ पंप कैनाल से होती है।


गंगा का जलस्तर घटने से इस समय पूरी क्षमता से पंप नहीं चल पाते हैं। इस वजह से समस्या और विकराल हो गई है। मौजूदा समय में पंप चलाने की मांग आठ पंपों की है, लेकिन बड़ी मुश्किल से छह पंप चल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। शारदा सहायक नहर में पानी तो छोड़ा जा रहा है, लेकिन नहरों की सफाई नहीं होने से किसान पानी का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।



जिन किसानों के पास निजी संसाधन हैं, उन्होंने किसी तरह धान की बेड़न तो तैयार कर ली हैं, लेकिन अब धान की रोपाई के लिए नहरों में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं।


खीरों, डलमऊ, ऊंचाहार, जगतपुर राही समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों की नहरों में धूल उड़ रही है। इससे किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है।


किसान रामसनेही, मोतीलाल साहू, बनवारीलाल, शत्रोहन सिंह, कुलदीप गुप्ता ने बताया कि नहरों में पानी नहीं आने से धान की रोपाई का काम पिछड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed