{"_id":"5b22b7fd4f1c1ba96e8b808e","slug":"91529001981-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को लूटा
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को लूटा
तिलोई। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे होटल व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया।
विरोध करने में उसकी पिटाई भी की। बदमाश पांच हजार रुपये व मोबाइल लूटकर भाग गए। पुलिस मामले को पुरानी रंजिश बता रही है।
मोहनगंज के शंकरगंज गांव निवासी कुंज बिहारी यज्ञसैनी शंकरगंज कस्बे में चाय का होटल चलाता है। शाम को वह दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था।
इसी दौरान जूनियर हाईस्कूल शंकरगंज के निकट पहले से खड़े दो लोगों ने उसे रोक लिया। जेब में रखे रुपये छीनने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी।
मारपीट करने के बाद रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। शंकरगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सोनकर ने बताया कि लूट की घटना झूठी है। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है।