फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तालाबों की खोदाई में 1.74 करोड़ का खेल, टीएसी जांच की संस्तुति

तालाबों की खोदाई में 1.74 करोड़ का खेल, टीएसी जांच की संस्तुति

Thu, 21 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
तालाबों की खोदाई में 1.74 करोड़ का खेल, टीएसी जांच की संस्तुति
तालाबों की खोदाई में 1.74 करोड़ का खेल
विज्ञापन

रायबरेली। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत सरेनी ब्लॉक में 1.74 करोड़ की लागत से 17 तालाबों की खोदाई में घपला जांच में उजागर हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीडीओ देवेंद कुमार पांडेय ने इसकी रिपोर्ट प्रमुख सचिव को भेज दी है। साथ ही तालाबों की जांच टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) से कराने की संस्तुति कर दी है।
मार्च 2015 को लघु सिंचाई विभाग को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत सरेनी ब्लॉक में पानी की कमी को दूर कराने के लिए 17 तालाब खोदवाने का जिम्मा दिया गया था। इसके लिए संबंधित विभाग को 1.74 करोड़ रुपये भी दिए गए थे। मामले में सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने तकनीकी टीम भेजकर सोतवाखेड़ा, गजपतिखेड़ा और रसूलपुर के तालाबों की रैंडम जांच कराई तो सच्चाई उजागर हो गई।
विज्ञापन

तकनीकी जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं ने तालाबों की खोदाई को लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया। जिसके कारण तालाबों की गुणवत्ता बेहद खराब है। टीम ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की संस्तुति कर दी। तकनीकी टीम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ ने ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव को 17 तालाबों से संबंधित जांच रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही मामले की जांच प्रदेश स्तर पर गठित टीएसी टीम से कराने की संस्तुति भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेनी के बारिश के पानी को रोक जल स्तर उठाना था
जिले में सरेनी क्षेत्र ही ऐसा एक ब्लॉक है जहां जल स्तर सबसे नीचे चला गया है। बारिश के पानी को रोककर जल स्तर पर ऊपर उठाने के मकसद से ही राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत 17 तालाबों की खोदाई के लिए लघु सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन शासन की मंशा पूरी नहीं हो सकी। विभाग के अधिकारियों ने तालाब की खोदाई के नाम पर जमकर मनमानी की।


शिकायत मिलने पर सरेनी में 1.74 करोड़ की लागत से खोदवाए गए तालाबों की रैंडम जांच कराई गई थी। जांच में तकनीकी टीम को जमकर गड़बड़ी मिली थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रमुख सचिव को रिपोर्ट भेज दी है। मामले की जांच जांच टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) से कराने की संस्तुति की गई है।- देवेंद्र कुमार पांडेय, पूर्व सीडीओ/ निदेशक सूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed