{"_id":"598b58984f1c1baf588b46b0","slug":"91502304408-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों का सम्मान
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज के लिए उत्कृष्ट योगदान देने पर सम्मान
रायबरेली। शहर कांग्रेस की ओर से बुधवार को कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में आज के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्म शताब्दी वर्ष भी मना रही है। इस दौरान समाज के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
तिलक भवन में आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सईदुल हसन ने कहा कि आज ही के दिन अंग्रेजों ने भारत छोड़ो का नारा दिया था। अब कांग्रेस को फिरकापरस्त ताकतों को गद्दी छोड़ने के लिए जनता को जगाना होगा। उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन किया। इस दौरान शहर कांग्रेस ने डॉ. मधुसूदन मिश्रा, विजय करन द्विवेदी, पूर्व विधायक सुनीता चौहान, सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष गोपाल स्वरूप श्रीवास्तव, वरिष्ठ व्यापारी नेता इंद्र कुमार वर्मा, त्रिलोचन सिंह, असलम सिद्दीकी, हरीश दीक्षित, जगदीश त्रिवेदी, मुनीर अहमद को उनकी सेवाओं एवं समाज में योगदान के लिए अंगवस्त्र व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेसी राजकुमार दीक्षित, हीरालाल यादव, आशीष द्विवेदी, धीरज श्रीवास्तव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विजय शंकर अग्निहोत्री ने किया।
कांग्रेसियों ने निकाला मार्च
रायबरेली। जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को क्रांति दिवस एवं युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान युवाओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राहुल बाजपेयी के अगुवाई में युवा कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से युवा कांग्रेसी शहर का भ्रमण करते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद स्थल पर पहुंचे। यहां पर कांग्रेसियों ने शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए। युवा अध्यक्ष राहुल बाजपेयी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। इससे नवजवान, किसान, महिलाएं सब परेशान हैं। अंकुर शुक्ला, नीरज मिश्रा ने कहा कि यदि केंद्र व प्रदेश सरकारों ने अपना रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस इनके खिलाफ अभियान चलाएगी। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, नीरज यादव, सत्यम दीक्षित, संतोष सोनकर, अमित सोनकर आदि मौजूद रहे।