फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   91 absconding found absent in Vikas Bhawan

विकास भवन में गैरहाजिर मिले 91 अफसर-कर्मी

Fri, 28 Apr 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 28 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
91 absconding found absent in Vikas Bhawan
डीएम अभय सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन में छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
ज्वॉइन करने के बाद ही नवागत डीएम अभय सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन में छापा मारा। छापे के दौरान 91 मातहत दफ्तरों में गैर हाजिर पाए गए। इसमें कई अधिकारी शामिल हैं। इससे डीएम का माथा टनक गया।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दफ्तरों में साफ-सफाई भी ठीक नहीं पाई गई। दस्तावेजों का रखरखाव ठीक नहीं मिला।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने सुधरने की चेतावनी दे डाली। यही नहीं बीएसए कार्यालय में तो ताला लटक रहा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक दफ्तरों में बैठकर जनता की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए हैं, लेकिन डीएम के निरीक्षण में इस निर्देश की अनदेखी की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह अचानक डीएम विकास भवन पहुंच गए। उन्होेंने विकास भवन का गेट बंद करा दिया। इसके बाद एक के बाद एक विभिन्न कार्यालयोें का निरीक्षण किया। जहां पर भी डीएम पहुंचे, वहां पर अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित नहीं पाए गए। दफ्तरों की साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताई।

बीएसए कार्यालय में ताला लटक रहा था। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रसाद सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरविंद कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह, सहायक निदेशक सूचना नीलिमा, सहायक सूचना अधिकारी सुनील कुमार, डीपीआरओ संजय यादव, परियोजना अधिकारी डूडा सुधाकांत मिश्रा, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मुनींद्र श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गुरुशरण सिंह निरंजन, वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र कुमार, जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन विनय कुमार तिवारी समेत 91 अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर रहे। डीएम का कहना है कि सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्ट्रेट के कक्षों का भी लिया जायजा 
डीएम अभय सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार पहुंचकर दस्तावेजों का रखरखाव चेक किया। एडीएम प्रशासन को दस्तावेजों का रखरखाव ठीक कराने के निर्देश दिए। कहा कि उन्हें बातें नहीं, काम चाहिए। इसके बाद शस्त्रागार, नजारत कक्ष का भी डीएम ने जायजा लिया। नजारत कक्ष में गंदगी देखकर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed