{"_id":"7f8c9c1613a47fcc3601d24265869eda","slug":"90-seats-said-the-1-227-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 सीटों के लिए 1227 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 सीटों के लिए 1227 ने दी परीक्षा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम पद्धति विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा रविवार को 19 केंद्रों में सकुशल संपन्न हुई। कक्षा-छह की 90 सीटों पर दाखिले के लिए 1,227 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया।
जिले में तीन आश्रम पद्धति विद्यालय हैं। इनमें सलोन ब्लॉक में एक और बछरावां ब्लॉक क्षेत्र में दो विद्यालय हैं। तीनों विद्यालयों में कक्षा-छह में छात्र-छात्राओं का दाखिला होना है।
हर विद्यालय में 30 सीटें है। इन सीटों पर प्रवेश पाने के लिए 1,748 बच्चों ने आवेदन किया था। रविवार को जिले के हर ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
इसके लिए हर ब्लॉक क्षेत्र में एक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली, राजकीय इंटर कॉलेज जगतपुर समेत अन्य परीक्षा केंद्रों में 1227 बच्चों ने परीक्षा दी।
समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। उत्तरपुस्तिकाएं ट्रेजरी में जमा करा दी गई। सोमवार को इन्हें इलाहाबाद भेजा जाएगा, जहां इनकी जांच होगी। 15 मार्च तक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आने की उम्मीद है।