{"_id":"57f2a1514f1c1bab3326fb80","slug":"89-donation-made-mahadani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर 89 बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर 89 बने महादानी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में रक्तदाताअाें का सम्मान करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम रंग लाने लगी है। जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी रक्तदान के लिए कदम आगे बढ़ाया है। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविरों में सोमवार को 89 लोग रक्तदान कर महादानी बने। महादानी बने।
संत निरंकारी चैरिटेबुल फाउंडेशन और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। इंडियन सोसाइटी के दस युवाओं ने अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा, जावेद अहमद, डॉ. दिलीप कुमार, ब्लड बैंक के जिला समन्वयक राघवेंद्र सिंह ने युवाओं का हौसला बढ़ाया।
इस दौरान महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबुल फाउंडेशन की ओर से 79 लोगों ने रक्तदान किया। यहां 93 लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 14 रक्तदान के मानकों पर खरे नहीं उतरे। इन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
फाउंडेशन के प्रमुख राकेश कुमार खत्री ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर से लोगों में सामाजिक कार्य के प्रति उत्साह का संचार हुआ है। अमर उजाला ने जो यह अभियान चलाया है, वह काफी सराहनीय है।
उनका कहना है कि हमारे संस्था के सतगुरु का संदेश था कि रक्त को नालियों में नहीं बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए। हम इसका सदैव पालन करते रहेंगे। रामचंद्र वर्मा ने बताया कि अमर उजाला द्वारा चलाई गई रक्तदान की मुहिम गरीबों के लिए वरदान बनेगी। अमर उजाला की पहल सराहनीय है।