{"_id":"5b75c77842c792076718e2be","slug":"81534445432-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण कर ली सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण कर ली सेल्फी
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। स्टाप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर पौधा रोपित किया और सेल्फी ली। पौधरोपण के लिए चलाए गए अभियान के अंतगर्त जिलेभर में 15 लाख पौधे रोपित किए गए।
पीएसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के अभियान के अंतर्गत यूपी में नौ करोड़ पौधे रोपित करके इतिहास बनाया गया है।
इस जिले में लगभग 20 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें 15 लाख पौधे रोपित किए गए। जिलाधिकारी संजय स्रह्नमार खत्री, डीएफओ तुलसीदास शर्मा के साथ पीएसी जवानों ने भी पौधे रोपित किए। सभी ने सेल्फी विद ग्रीन यूपी अभियान के तहत सेल्फी भी ली।
डीएम ने ने कलेक्ट्रेट परिसर, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने पुलिस कार्यालय, सीडीओ राकेश कुमार ने विकास भवन में पौधरोपण किया। हर जिले में 10 चयनित उत्कृष्ट सेल्फी को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
सर्वोत्कृष्ट 50 सेल्फी को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिलेगा। सरेनी में भगवती विद्यालय इंटर कॉलेज मुरारमऊ में बतौर मुख्य अतिथि महेश सिंह ने पौधरोपण का शुभारंभ किया।
कॉलेज के प्रबंधक, प्राचार्य और शिक्षकों ने पौधरोपण किया और दूसरों को इसके लिए प्रेरित किया। सलोन में पूर्व मंत्री स्वामी चिन्यमयानंद सरस्वती, पूर्व विधायक इंद्रेश विक्रम सिंह, एनएसपीेएस के प्रबंध निदेशक शशिकांत शर्मा, प्राचार्य कामाक्षा सिंह व शिक्षकों ने पौधरोपण किया। आरोग्य भारती ने जिले में 50 हजार पौधे रोपित करने का काम किया।