फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बुजुर्ग की हत्या के विरोध में बंद रहा भरतगंज बाजार

बुजुर्ग की हत्या के विरोध में बंद रहा भरतगंज बाजार

Fri, 08 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या के विरोध में बंद रहा भरतगंज बाजार
बुजुर्ग की हत्या के विरोध में बंद रहा भरतगंज बाजार
विज्ञापन



डीह (रायबरेली)। बुजुर्ग की हत्या के विरोध में गुरुवार को भरतगंज बाजार बंद रहा। गुस्साए लोगों ने बुजुर्ग का शव रखकर रायबरेली-परशदेपुर रोड जाम करने का प्रयास किया।


हत्या के बाद से पुलिस पहले से ही सतर्क रही। यही वजह रही कि पुलिस ने किसी को भरतगंज में नहीं रुकने दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी गांव निवासी मिश्रीलाल की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। गुस्साए परिवारीजनों ने मिश्रीलाल की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में मृतक के बेटे सुनील कुमार की तहरीर पर सिपाही फूल सिंह और सिद्धनाथ, रामनिधि, लाल बहादुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।


मिश्रीलाल की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा था। आरोप था कि सिपाही ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मिश्रीलाल की हत्या की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस ढिलाई बरत रही है।



इसको लेकर भरतगंज बाजार पूरी तरह से बंद रहा। दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोली और हत्या को लेकर अपना विरोध जताया।


हत्या के दूसरे दिन भी बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस चौकन्ना रही। भरतगंज और लोधवारी गांव में पुलिस बल तैनात रहा।


सुबह लोगों ने शव रखकर रोड जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। एसओ राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार गांव में ही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed