फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कार्तिक पूर्णिमा मेला के बाद हटिया में उमड़े लोग

कार्तिक पूर्णिमा मेला के बाद हटिया में उमड़े लोग

Mon, 06 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा मेला के बाद हटिया में उमड़े लोग
अब हटिया में उमड़े लोग, की खरीदारी
विज्ञापन

रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न घाटों पर स्नान के बाद हटिया में पहुंचे। जिले भर में जगह-जगह हटिया मेला लगे। गंगा स्नान के बाद लौट रहे लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। किसी ने कड़ाही तो किसी ने बर्तन और बच्चों के लिए खिलौने खरीदे। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। हटिया मेले में आसपास के गांव की महिलाआें ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
शनिवार कोे कार्तिक पूर्णिमा स्नान था। डलमऊ, गोकना, गेगासों और रालपुर में दूरदराज से आए लोग एक दिन विश्राम के बाद घरों को लौटते है। डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी क्षेत्र में गंगा तटों पर उमड़ी भीड़ रविवार को गंगा स्नान के बाद घरों के लिए रवाना हुई। इस दौरान जगह-जगह कस्बाई इलाकों में लगे हटिया मेले में खूब खरीदारी की। डलमऊ के घुरवारा, बेलहनी, रायपुर टप्पा हवेली में हटिया में सुबह से ही भीड़ रही। इसके अलावा सदर तहसील के बेंद, मुंशीगंज, डिघिया में हटिया में पूरे दिन चहल पहल रही। यहां पर भदोखर एसओ और मुंशीगंज चौकी इंचार्ज इंसाफ अली के अलावा अन्य पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। गोकना घाट में स्नान करके लौटे लोगों ने बिंदागंज के हटिया मेला में खरीदारी की। इसके अलावा जगतपुर, अलावलपुर में भी मेला लगा। इसमें बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी के साथ झूले भी झूला। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर जरूरत की सामग्री खरीदी।
विज्ञापन


जाम ने रोकी वाहनों की रफ्तार
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मुंशीगंज और जगतपुर में हटिया मेला लगने से दोपहर बाद जाम लगने लगा। शाम तक वाहनों की रफ्तार एकदम धीमी हो गई। तेज रफ्तार वाहनों के पहिये रेंगते रहे। इसमें आम से लेकर खास तक फंसे रहे। घंटों लगे जाम के आगे पुलिस कर्मी भी बेबस दिखे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed