फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सड़कों पर थम रही हंसती खेलती जिंदगी की रफ्तार

सड़कों पर थम रही हंसती खेलती जिंदगी की रफ्तार

Fri, 08 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर थम रही हंसती खेलती जिंदगी की रफ्तार
सड़कों पर थम रही हंसती-खेलती जिंदगी की रफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। सड़कों पर हंसती-खेलती जिंदगी की रफ्तार थम रही है। साल दर साल जिले में दुर्घटनाओं में मरने वालों की तादाद बढ़ रही है। इसकी मुख्य वजह यातायात नियमों की अनदेखी करना है। हालात ये हैं कि गाड़ी चलाते समय अधिकतर लोग हेलमेट नहीं लगाते। ट्रिपलिंग से फर्राटा भरते हैं। चार पहिया वाहन मालिक सीट बेल्ट का कम प्रयोग करते हैं। साथ ही मनमाने ढंग से गाड़ी चलाना और खस्ताहाल सड़कें भी सड़क हादसों की वजह बन रही हैं। ओवरलोड और डग्गामार वाहन भी हादसों की वजह माने जा रहे हैं। पुलिस की ओर से इस पर शिकंजा भी नहीं कस पा रहा है। यातायात के तहत रैलियां निकाली जा रही हैं। फिर भी जागरूकता नहीं आ रही है। रोजाना चेकिंग होती है पर वाहन मालिकों में इसका खौफ नहीं दिखता। यही वजह है कि वर्ष 2017 के इन आठ माह में सड़क हादसे में 120 लोग जान गंवा चुके हैं।

चार प्रमुख हाईवे पर 19 ब्लैक स्पॉट चिह्नित
सड़क हादसे रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चार प्रमुख हाईवे पर 19 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। लखनऊ इलाहाबाद हाईवे पर अरखा मोड़, कस्बा ऊंचाहार, बाबा का पुरवा, जगतपुर चौराहा, कुचरिया, भदोखर, मुंशीगंज तिराहा, मामा चौराहा, रतापुर चौराहा, डिडौली, कुंदनगंज, कस्बा बछरावां, रायबरेली प्रतापगढ़ हाईवे पर रायपुर महेरी मोड़, सूची चौराहा, रायबरेली-सुल्तानपुर-फतेहपुर हाईवे पर दरीबा तिराहा, गंाधी चौराहा, दो सड़का और ऊंचाहार-लालगंज मार्ग पर जमुनीपुर चरुुहार व मुराईबाग को ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है। बावजूद यहां पर न तो ब्रेकर बनवाए गए हैं न ही एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इंसेट :
अगस्त में पांच हजार वाहनों का चालान
ट्रैफिक इंचार्ज हरिसरन सिंह का कहना है कि यातायात नियमों को प्रभावी बनाने के लिए चेकिंग की जाती है, ताकि वाहन मालिक नियमों का पालन करें। अगस्त में पांच हजार 462 दोपहिया, चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। इसमें हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने और ट्रिपलिंग करने पर चालान किया गया। इसमें सिर्फ 1200 चालान ट्रैफिक विभाग की ओर से किए गए। पूरे जिले में वाहनों का चालान करके 12 लाख से ज्यादा का शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे रोकने के पूरे प्रयास : एसपी
एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि जिले में सड़क हादसे रोकने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने पर चालान किया जाता है। ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई होती है। पर जरूरत इस बात की है कि लोगों को स्वयं भी इसके प्रति जागरूक होना होगा। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed