फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वरिष्ठ साथी पर रिपोर्ट से वकीलों का गुस्सा, प्रदर्शन

वरिष्ठ साथी पर रिपोर्ट से वकीलों का गुस्सा, प्रदर्शन

Sun, 06 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ साथी पर रिपोर्ट से वकीलों का गुस्सा, प्रदर्शन
वरिष्ठ साथी पर रिपोर्ट से वकीलों में आक्रोश
विज्ञापन

रायबरेली। तीन दिन से शांतिपूर्ण हड़ताल कर रहे दीवानी कचहरी से अधिवक्ताओं का गुस्सा वरिष्ठ साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को बढ़ गया। वकीलों ने कचहरी परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
बार के अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर वाजपेयी ने कहा कि एक एडीजे के गलत कार्य व व्यवहार की वजह से दीवानी कचहरी का पूरा माहौल खराब हो गया। इसी कारण बाध्य होकर वकीलों को बेमियादी हड़ताल करनी पड़ी है। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से चौथे दिन भी अदालती कामकाज प्रभावित हुआ। वादकारियों को सिर्फ तारीख देकर बैरंग लौटना पड़ा। इस मौके पर बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, रामबरन सिंह, हरिश्चंद्र शर्मा, लालता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


झूठा फंसाया जा रहा : अशोक
एफआईआर में नामजद किए गए कर्मचारी अशोक अवस्थी ने कहा कि 21 जुलाई को कक्ष संख्या पांच के पेशकार भगवानदास के बेहोश होने की सूचना पर वे उसे अन्य सहयोगियों की मदद से जिला अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज कराया। कथित घटना के समय वे कचहरी परिसर में ही नहीं थे। उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर अपनी नामजदगी को गलत बताया और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed