{"_id":"685d9b35ee9ba22bb104acbf","slug":"800-tablets-of-narcotics-found-sale-stopped-raebareli-news-c-101-1-slko1033-135898-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नारकोटिक्स की 800 टैबलेट मिलीं, बिक्री रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नारकोटिक्स की 800 टैबलेट मिलीं, बिक्री रोकी
Fri, 27 Jun 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस विभाग के नारकोटिक्स सेल और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल चौराहा स्थित मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। चार दुकानों में 20 प्रकार की नारकोटिक्स (नशे से संबंधित) दवाओं की 800 टैबलेट मिलीं। मेडिकल स्टोर संचालकों के पास दवाओं के बिल नहीं मिले। दवाओं की बिक्री को प्रतिबंधित करते हुए बिल ड्रग इंस्पेक्टर और संबंधित सेल को उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
नारकोटिक्स दवाओं का नशे के रूप में प्रयोग को रोकने के लिए पुलिस विभाग में अलग से सेल स्थापित किया गया है। सेल की प्रभारी पुष्पा सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल चौराहा स्थित मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। सबसे पहले विजय मेडिकल स्टोर को चेक किया गया। यहां नारकोटिक्स दवाओं के करीब 250 टैबलेट मिले। दवाओं के बिल दुकान का संचालन नहीं दिखा सका। इसके बाद चंद्र मेडिकल स्टोर में 400 टैबलेट, आशुतोष मेडिकल स्टोर में 100 टैबलेट और संतोष मेडिकल स्टोर में नारकोटिक्स दवाओं के 50 टैबलेट मिले।
मेडिकल स्टोर संचालकों के बाद संबंधित दवाओं के बिल नहीं मिले। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी 20 दवाओं की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। नोटिस देकर सभी को तीन दिन के अंदर संबंधित दवाओं के बिल उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। बिल पुलिस विभाग के संबंधित सेल को भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। टीम के निरीक्षण के दौरान एसोसिएशन के कई पदाधिकारी भी मौके पर आ गए। संचालकों ने दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई के डर से हिम्मत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग के नारकोटिक्स सेल की टीम के साथ अस्पताल चौराहा स्थित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। दुकानों में बिल नहीं मिले। बिक्री रोकने के साथ ही तीन दिन में बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।