फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   80 lakh saplings will be ready for greenery

Raebareli News: हरियाली के लिए तैयार होंगे 80 लाख पौधे

Thu, 01 Jan 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 01 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
80 lakh saplings will be ready for greenery
रायबरेली। पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए वन विभाग इस बार करीब 80 लाख पौधे तैयार करेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वन विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार करने के लिए उर्वरक, कीटनाशक दवाओं को मिलाकर पॉलीथिन के बैग तैयार किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में लक्ष्य आने के बाद पौधरोपण किया जाएगा। वन विभाग अन्य विभागों को भी पौधे उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


जिले में पिछले साल 70 लाख पौधे तैयार किए थे। इसमें लक्ष्य से ज्यादा 50 लाख पौधे रोपित किए गए थे। इसमें जो पौधे सूख गए हैं। उनके स्थान पर नए पौधे लगाए गए हैं। इस बार भी वन विभाग की ओर से पौध की नर्सरी तैयार की जा रही है। इसमें फलदार और छायादार आम, जामुन, पाकड़, बरगद, पीपल समेत अन्य पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


मानसून आने के बाद इन पौधों को रोपित किया जाएगा। वन विभाग की 28 नर्सरी में पॉलीथिन के बैग तैयार किए जा रहे हैं। सर्दी कम होने पर फरवरी तक इनमें बीज डाले जाएंगे। नर्सरी में तैयार होने वाले पौधों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रभागीय वन अधिकारी प्रखर मिश्रा ने बताया कि विभाग की ओर से पौधे तैयार किए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग की सभी नर्सरी में पॉलीथिन के बैग तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed