{"_id":"68f147d897b1c24097008ce1","slug":"80-kg-of-khoya-destroyed-13-samples-collected-raebareli-news-c-101-1-slko1033-143101-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 80 किलो खोवा नष्ट कराया, 13 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 80 किलो खोवा नष्ट कराया, 13 नमूने भरे
Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
खोयामंडी में बरामद घटिया खोवा को नष्ट करती एफएसडीए की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। दिवाली पर मिलावटखोरी और घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री को रोकने के लिए निकली खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के साथ ही सलोन और महराजगंज क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम ने सलोन खोवा मंडी में 80 किलो घटिया खोवा नष्ट करा दिया। खोवा, पनीर समेत 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के मधुबन मार्केट स्थित मां अन्नपूर्णा ट्रेडर्स से मूंगफली, छुहारा, साबूत सिंघाड़ा, जायसवाल प्रोविजन स्टोर से चीनी खिलौना का नमूना भरा। शहर स्थित खोवा मंडी स्थित कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, रोहित कुमार, ननकऊ की दुकान से खोवा का नमूना भरा। घोसी का पुरवा सलोन में शाहिद की दुकान से पनीर व महराजगंज में आशीष की दुकान से खोवा का नमूना भरा।
सलोन के खोवा मंडी में इम्तियाज की दुकान से खोवा, मो. नियाज की दुकान से पनीर और जमशेर की दुकान से खोवा का नमूना भरा। टीम ने सलोन स्थित खोवा मंडी में इम्तियाज की दुकान से 80 किलो घटिया खोवा को जब्त करके नष्ट करा दिया। अभिहित अधिकारी सीआर प्रजापति ने बताया कि दिवाली तक अभियान को जारी रखा जाएगा।