फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   78.51 crore to develop the city, proposal gets green signal

78.51 करोड़ से होगा शहर का विकास, प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

Tue, 19 May 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
78.51 crore to develop the city, proposal gets green signal
रायबरेली। लॉकडाउन के बीच शहर के विकास की गाड़ी दौड़ाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में हुई बोर्ड की बैठक में 78.51 करोड़ से विकास कार्यों के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इस धनराशि से कौन-कौन से कार्य कराए जाने हैं, इसको लेकर जल्द ही मंथन किया जाएगा। बोर्ड की बैठक में चर्चा न कराए जाने पर कई सभासदों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

कोरोना के कहर के बाद लॉकडाउन की वजह से शहर के विकास कार्य पर ब्रेक लग गया था। मार्च माह में बोर्ड की बैठक होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसे निरस्त कर दिया गया था। सोमवार को सदर विधायक अदिति सिंह, पालिकाध्यक्ष पूूर्णिमा श्रीवास्तव और ईओ बालमुकुंद मिश्रा की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक कराई गई। इसमें विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। ईओ ने पटल पर रखे गए मुद्दों के बारे में बताया।
विज्ञापन

साथ ही आय और व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। बोर्ड की बैठक में 2020-21 में 78-51 करोड़ से विकास कार्य के लिए रखे गए। इसमें कौन-कौन कार्य होने हैं, इस पर जल्द रणनीति बनाने की बात कही। सदर विधायक अदिति सिंह ने शहर के विकास कार्य कराने पर फोकस किया। कहा कि विकास कार्य में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा राहत सहायता योजना में आवेदन फार्मों की फीडिंग और बोर्ड बैठक की चर्चा न कराए जाने पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। यही नहीं मनमाने ढंग से कार्य कराने का दबाव बनाते हुए कुछ सभासदों ने ईओ का ट्रांसफर कराने की चेतावनी तक दी। सभासद पूनम तिवारी, महादेव प्रसाद त्रिवेदी ने एक जनप्रतिनिधि पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए पत्र डीएम को दिया।

बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष ने शासन से नामित सभासद धर्मेंद्र सोनकर, चंद्रलोचन श्रीवास्तव, भगवत किशोर सिंह, अनुभव मिश्रा, विश्व प्रकाश पाठक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन के बीच शहर के विकास कार्य कराने को भी प्राथमिकता दी गई। 2020-21 में सभी की सहमति से विकास कार्यों के लिए 78.51 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर जल्द रणनीति बनाई जाएगी। शहर में रुके हुए कार्यों को भी तेजी के साथ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed