{"_id":"61c600deb6e9f6467e4a8684","slug":"759-candidates-engaged-in-employment-fair-231-selected-raibaraily-news-lko610484472","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में जुटे 759 अभ्यर्थी, 231 चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में जुटे 759 अभ्यर्थी, 231 चयनित
विज्ञापन
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार में शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से रोजगार मेला लगा, जिसमें रोजगार पाने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। साक्षात्कार के बाद 231 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त प्रयास से लगे रोजगार मेले में 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। इन कंपनियों को लगभग डेढ़ हजार रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की तलाश रही, लेकिन रोजगार मेले में 759 अभ्यर्थी ही पहुंचे। साक्षात्कार के बाद 231 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने चयनित अभ्यर्थियों को मन लगाकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी प्रकार के रोजगार मेले के आयोजन होते रहेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा ने भी कहा कि सेवायोजन कार्यालय में भी रोजगार मेले लगते रहते हैं। रोजगार मेले में गवर्नमेंट आईटीआई सलोन के प्रधानाचार्य उदय नारायण, प्लेसमेंट प्रभारी सीएम श्रीवास्तव, सेवायोजन कार्यालय से सर्वेश कुमार राय, आकाश कुमार, आशीष कुशवाहा आदि ने सहयोग किया।
अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए कई प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि आए थे, जिन्होंने हाईस्कूल, इंटर से लेकर उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और उन्हें चयनित किया।