{"_id":"adf427f5a7fc7b0d0a5ff1601794af87","slug":"733-leaders-took-over-the-reins-of-the-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"733 प्रधानों ने संभाली गांवों की बागडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
733 प्रधानों ने संभाली गांवों की बागडोर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
कई ब्लॉकों में ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। वहीं लालगंज में 14 गांवों में पंचायत सदस्यों का दो तिहाई कोरम न पूरा होने के कारण वहां के ग्राम प्रधान शपथ से वंचित रह गए।
राही ब्लॉक सभागार में बीडीओ कमलेश सोनी ने 67 ग्राम प्रधानों और एडीओ पंचायत श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने 210 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
ग्राम प्रधान गोवर्धन प्रसाद, शेर सिंह, श्वेता शुक्ला, दिनेश पांडेय, व प्रदीप कुमार आदि ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। जगतपुर ब्लॉक सभागार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की मौजूदगी में बीडीओ एके सक्सेना ने ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई।
ग्राम प्रधान बिन्नो सिंह, अर्जुन सिंह, यास्मीन फातिमा, राधेश्याम मौर्या, तारादेवी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, गुरुशण यादव, रामपती, अंजना तिवारी, आशा सिंह, अमरेश सिंह समेत 37 ग्राम प्रधानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार बछरावां में सपा विधायक रामलाल अकेला की मौजूदगी में बीडीओ कमलेश सोनी ने हरिकरन सिंह, उर्मिला यादव, नीलम सिंह, सरोजनी सिंह, गीता तिवारी समेत 49 प्रधानों को शपथ दिलाई।
इस मौके पर एसडीएम मोतीलाल यादव, प्रमुख जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। शिवगढ़ ब्लॉक सभागार में बीडीओ आशाराम वर्मा ने 43 में 41 ग्राम प्रधानों और 200 सदस्यों को शपथ दिलाई।
विधायक ने सभी ग्राम पंचायतों को अपनी निधि से पांच-पांच हैंडपंप और सोलर लाइट देने की घोषणा की। बछरावां में विधायक रामलाल अकेला, खंड विकास अधिकारी पुतान सिंह ने 53 में 50 प्रधानों को शपथ दिलाई।
दीनशाह गौरा बीडीओ निशांत पांडेय ने 43 में 36 प्रधानों को और 357 सदस्यों को शपथ दिलाई। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ राघवेंद्र तिवारी ने ग्राम प्रधान रामसनेही, प्रेमशंकर, मीना सिंह, फूल सिंह, महेश कुमार, प्रभात चौधरी, गीता मिश्रा, विनोद कुमार व रेनू शुक्ला आदि ने शपथ ली।
गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार दीनशाह गौरा ब्लॉक सभागर में बीडीओ निशांत पांडेय ने ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह की मौजूदगी में बीडीओ हरिशंकर तिवारी ने ग्राम प्रधान रंजीत सिंह, पप्पू मिश्रा, नरेंद्र सिंह, कल्लू, प्रमिला देवी, ऊषा देवी व महेश यादव समेत 38 प्रधानों के अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ दिनेश यादव ने ब्लॉक सभागार में 48 ग्राम प्रधान 434 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीओ रामजीत प्रसाद ने 51 ग्राम प्रधानों और संबधित ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
ग्राम प्रधान सुनीता देवी, सुरेश पासवान, शिवशरण यादव, अतीक, शिव मंगल, राकेश लोधी, मुकेश तिवारी, अमिता यादव, अशोक त्रिवेदी, सुरेश त्रिवेदी, लालमती सिंह व सुशील कुमार आदि ने शपथ ली।
जगतपुर में ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ सिंह उर्फ बब्बन सिंह और डीह के ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार विजयी हुए 56 में से 42 प्रधानों और 546 ग्राम पंचायत सदस्यों को शनिवार को दोपहर ब्लॉक परिसर में बीडीओ कपिल कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
14 गांवों में पंचायत सदस्यों का दो तिहाई कोरम न पूरा होने के कारण वहां के ग्राम प्रधानों शपथ नहीं दिलाई जा सकी।