{"_id":"5c4768b4bdec2226154d05f3","slug":"71548183732-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ कटने की सूचना न देने पर आरपीएफ ने गेटमैन को पीटा 19-21-20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ कटने की सूचना न देने पर आरपीएफ ने गेटमैन को पीटा 19-21-20
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ-लालगंज रेलखंड के मध्य मौलवीगंज के पास स्थित रेलवे गेट पर तैनात गेटमैन राम मनोहर पाल को शीशम का पेड़ काटे जाने की सूचना न देने का आरोप लगाते हुए सोमवार की रात आरपीएफ ने पीट दिया।
इस घटना का विरोध दर्ज कराने के लिए मंगलवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डलमऊ जंक्शन पर प्रदर्शन किया तो आरपीएफ सिपाहियों से कहासुनी और धक्कामुक्की हुई। गेटमैन ने पूरे मामले की शिकायत मंडल रेल प्रबंधक से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
डलमऊ-लालगंज रेलखंड के मध्य मौलवीगंज में रेलवे गेट नंबर 67-सी पर गेटमैन के पद पर तैनात राम मनोहर पाल ने बताया कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने उन्हें फोन करके डलमऊ बुलाया, जहां पेड़ काटे जाने की सूचना न दिए की बात कहते हुए आरपीएफ सिपाहियों ने जमकर पीटा।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी मिलने पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सिंह और उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने डलमऊ पहुंचकर प्रदर्शन किया तो आरपीएफ चौकी के सिपाही से तू-तू मैं-मैं हो गई।
बात इतनी बढ़ी कि धक्कामुक्की होने लगी। अधिकारियों के बीचबचाव करने पर मामला शांत हुआ। गेटमैन का कहना है कि जिस जगह पेड़ काटा गया, वह स्थान गेट से लगभग 300 मीटर दूर है। ऐसे में वह सूचना देने में असमर्थ था।
डलमऊ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरके तिवारी ने बताया कि गेटमैन को बुलाकर सिपाहियों से पिटवाए जाने का आरोप निराधार है।
गेट नंबर 67-सी के पास रेलवे परिसर में एक शीशम का पेड़ चोरी से काटा गया था, जिसके बारे में गेटमैन ने कोई सूचना आरपीएफ चौकी में नहीं दी थी।
आरपीएफ के कार्यवाहक चौकी इंचार्ज मेवालाल ने बताया कि डलमऊ जंक्शन के अंतर्गत आने वाले इलाके में पेड़ काटने की सूचना नहीं दी गई और न ही कोई मुकदमा लिखवाया गया। इससे गेटमैन की लापरवाही उजागर होती है। गेटमैन के साथ कोई मारपीट नहीं की गई।