{"_id":"5b4a42aa4f1c1b4f748b4b6a","slug":"71531593386-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराकर लौट रहे किसान पर गिरा पेड़, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चराकर लौट रहे किसान पर गिरा पेड़, मौत
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बकरी चराकर लौट रहे किसान पर भारी भरकम पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रैन गांव निवासी किसान छोटेलाल (65) बकरी चराने खेतों की तरफ गया था। लौटते समय बारिश होने लगी। इसी बीच रास्ते में उस पर शीशम का पेड़ गिर गया।
पेड़ के नीचे दबते ही उसका शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
देर रात परिवारीजनों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम प्रधान राम बहादुर यादव ने बताया कि पेड़ गिरने से किसान की मौत की सूचना उपजिलाधिकारी को दी गई थी। तहसीलदार महाराजगंज ज्ञानचंद गुप्ता ने गांव पहुंचकर पड़ताल व लिखा-पढ़ी की। तहसीलदार ने बताया है कि मृतक के परिवारीजनों को शासन से मदद दिलाई जाएगी।