{"_id":"5b3fb9324f1c1b86468b4f6a","slug":"71530902834-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के छापे में अधीक्षक समेत 13 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के छापे में अधीक्षक समेत 13 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के छापे में अधीक्षक समेत 13 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर
रायबरेली। एसडीएम सदर प्रदीप वर्मा ने शुक्रवार को सीएचसी बेलाभेला का निरीक्षण किया। करीब पौने दस बजे सीएचसी अधीक्षक समेत 13 लोगों का स्टाफ गैरहाजिर मिला।
सभी पांचों डॉक्टर सीएचसी में मौजूद नहीं थे। ओपीडी ठप रही और रोगी भटकते मिले। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को संबंधित डॉक्टरों व स्टाफ का वेतन रोकने के साथ ही अन्य कार्रवाई करने की संस्तुति कर दी है।
एसडीएम सदर प्रदीप वर्मा शुक्रवार सुबह पौने 10 बजे सीएचसी बेलाभेला पहुंचे तो अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. एंजिल नंदन और डॉ. नीलम अस्पताल में गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
आठ बजे ओपीडी शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन पौने 10 बजे तक भी ओपीडी शुरू नहीं हो सकी थी। जबकि रोगी डॉक्टर के इंतजार में बेहाल हो रहे थे।
इसके अलावा एसडीएम के निरीक्षण में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार पांडेय, एआरओ परशुराम श्रीवास्तव, बीएमडब्ल्यू आशीष कुमार, आनंद कुमार, अभिषेकराज वर्मा, शिवबाबू सिंह, वार्ड ब्वाय प्रवीण कुमार और दाई कृष्णा भी नहीं मिलीं। उन्हें भी एसडीएम ने गैरहाजिर कर दिया।
एसडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। बेलाभेला सीएचसी में तो पौने दस बजे तक अधीक्षक समेत 13 लोग नहीं पहुंचे।
सभी का वेतन रोकने के साथ ही अन्य कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रोगियों को समय से इलाज करना सबकी जिम्मेदारी है।