फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   धू-धू कर जला हाईटेंशन लाइन का

धू-धू कर जला हाईटेंशन लाइन का

Wed, 21 Jun 2017 06:31 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:31 AM IST
विज्ञापन
धू-धू कर जला हाईटेंशन लाइन का
20 घंटे अंधेरे में रही 80 हजार आबादी
विज्ञापन

- 33 केवी लाइन का अंडर ग्राउंड केबल जलने से ठप हुई विद्युत आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। डलमऊ ट्रांसमिशन से गदागंज और उतरपारा उपकेंद्र जाने वाली 33 केवी लाइन का अंडर ग्राउंड केबल धू-धू कर जल गया। इससे दोनों उपकेंद्रों के करीब 80 हजार आबादी रात भर अंधेरे में रही। 20 घंटे बाद पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं की मदद से बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

डलमऊ ट्रांसमिशन से गदागंज और उतरपारा को बिजली मिलती है। पखरौली गांव के पास अंडरग्राउंड केबल पड़ी है, जो सोमवार शाम करीब पांच बजे धू-धू कर जल गई। इससे दोनों बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर गदागंज के अवर अभियंता राजीव यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन पूरा केबल जला होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हुई। मंगलवार सुबह फिर केबल बदने का काम शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे नई केबल डालकर आपूर्ति बहाल हुई, तब उपभोक्ताओं को बिजली मिली। दोनों उपकेंद्रों से करीब 80 हजार आबादी को बिजली की आपूर्ति होती है। बिजली नहीं आने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता बेलाभेला के मनीष, उतरपारा के अशोक, सुरेश निर्मल, गुरुप्रसाद ने बताया कि बिजली नहीं आने में उपभोक्ता गर्मी से दो चार हुए। उधर, गदागंज उपकेंद्र के अवर अभियंता राजीव यादव ने बताया के केबल जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। दोपहर 12 बजे बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed