फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   6500 candidates will appear in B.Ed entrance exam

बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 6500 अभ्यर्थी

Mon, 12 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
6500 candidates will appear in B.Ed entrance exam
रायबरेली। काफी समय के बाद परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होने वाला है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रतियोगी परीक्षाएं नहीं हो रही थीं। अब 30 जुलाई को बीएड की प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। परीक्षा में तकरीबन 6500 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 17 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। परीक्षा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2021 का आयोजन 30 जुलाई को दो पालियों में कराया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। निर्धारित कार्ययोजना के तहत प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने की संभावित तिथि 20 अगस्त है। जबकि 25 अगस्त से ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जिला स्तर पर तैयार की गई है। राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है। फिलहाल अभी परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 6500 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होते ही सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराते हुए परीक्षा कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की जाएगी।
उप नोडल समन्वयक डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जिले में लगभग 6500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभी 17 परीक्षा केंद्रों को प्रस्तावित किया गया है, लेकिन अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हुआ है। जैसे ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची घोषित हो जाएगी, बाकी सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी।

माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अगस्त महीने में टीजीटी और पीजीटी की परीक्षा कराई जाएगी। इन परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं। अभी परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार हो रही है। टीजीटी की परीक्षा 7 और 8 अगस्त को होगी, जिसमें 9053 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी तरह 17 एवं 18 अगस्त को होने वाली पीजीटी की परीक्षा में 6130 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed