फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तीन करोड़ से होगा सिंहपुर ब्लॉक का विकास

तीन करोड़ से होगा सिंहपुर ब्लॉक का विकास

Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
तीन करोड़ से होगा सिंहपुर ब्लॉक का विकास
सिंहपुर-इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक सभागार में सोमवार को गहमागहमी के बीच क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र में तीन करोड़ की लागत से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन



बैठक में क्षेत्रीय विधायक तिलोई राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याएं सुनी। कहा कि तीन करोड़ की लागत से क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र का विकास कराएंगे। पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा बकाएदारों के काटे जा रहे कनेक्शन पर नाराजगी जताते हुए अवर अभियंता को फटकार लगाई। कहा कि वसूली करें।
विज्ञापन



बिल जमा न हो तो कनेक्शन काटें। विधायक ने सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों को ढूंढकर उनका इलाज कराएं। इसकी निगरानी के लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी विकास कार्यों में जन सहयोग होगा तो विकास कार्य वैसे भी धरातल पर नजर आएगा। सभी जनप्रतिनिधि सार्र्वजनिक हित के विकास कार्यों पर ध्यान दें। ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का प्रयास किया जा रहा है।



बीडीओ सरला देवी ने सदन में गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर पुष्टि कराई और सदन के पटल पर तीन करोड़ से अधिक के प्रस्ताव रखे। सदन ने सभी प्रस्तावों को पास कर दिया। इस मौके पर 50 लोगों में ट्राई साइकिल बांटी गई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह, बीडीओ सरला गौतम, प्रमोद कुमार, गौरव श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, इकबाल अहमद व शशांक शेखर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed