फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संशोधित खबर.. 20-05-00

संशोधित खबर.. 20-05-00

Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
संशोधित खबर.. 20-05-00
साहब! मशीन रहती खराब तो कैसे चढ़े बैंक पासबुक
विज्ञापन


डीह-बछरावां (रायबरेली)। कांग्रेस अध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी के गोद लिए गांव जगदीशपुर और बछरावां ब्लॉक के भैरमपुर गांव पहुंचकर केंद्रीय टीम ने ग्राम्य विकास की योजनाओं का सच जांचा।

जेएनयू दिल्ली के प्रो. संतोष कुमार मेहरोत्रा के नेतृत्च में प्रो. डाली अरोरा, राजकुमार दत्ता की टीम ने गांवों में पहुंचकर मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यो की हकीकत देखी और समूह की महिलाओं से बात की।
विज्ञापन


जगदीशपुर में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की बैंक पास बुक चढ़ी नहीं मिली। इसकी वजह पूछी तो महिलाओं ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा डीह में बैंक पास बुक चढ़ाने वाली मशीन खराब रहती है। इस पर टीम ने इसे दिखवाने की बात कही। भैरमपुर में तालाब किनारे पौधरोपण का बोर्ड न लगाए जाने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीह ब्लॉक केे जगदीशुपर गांव पहुंचते ही समूह की महिलाओं ने समूह गीत सुनाकर अधिकारियों का स्वागत किया। टीम ने डीह ब्लॉक के आदर्श गांव जगदीशपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौपाल लगाई।

उन्होंने समूह की महिलाओं से योजनाओं के मिलने के संबंध में जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने पूछा कि बैंक का कोई कर्मचारी गांव आकर लेनदेन का करम करता है कि नहीं।

इस पर महिलाओं ने बताया कि कोई नहीं आता। इस पर अधिकारियों ने इस शिकायत को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही।

अधिकारियों का कहना है कि समूह से जुड़ी महिलाओं के लेनदेन के लिए बैंक का एक कर्मचारी तैनात किया जाता है। वहीं गांव आकर लेनदेन करता है, ताकि महिलाओं को परेशानी का सामना न करना पड़ सके।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं में ड्रेस व शिक्षा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूरे मैकी गांव जाकर मुन्नालाल के खेत के समतलीकरण का कार्य देखा। इस मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार मिश्रा, एडीओ जितेंद्र सिंह, प्रधान महादेवी, अविनाश सोनकर, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

बछरावां ब्लॉक के भैरमपुर गांव में केंद्रीय टीम ने मनरेगा, शिक्षा, वृक्षारोपण, सड़क, तालाब, आंगनबाड़ी आदि की जांच की। वृक्षारोपण का बोर्ड न लगे होने पर संबंधित अधिकारियों को बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।


आजीविका मिशन से संचालित स्वयं सहायता समूहों को और अधिक विकसित करने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ के उपायुक्त साहित्य मिश्रा, गोरखनाथ, परियोजना निदेशक इंद्रसेन सिंह, अपर आयुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पवन सिंह, अरविंद बाजपेयी, हेमंत कुमार, प्रधान रामचंद्र, बबलू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed