फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दीपावली आज, रंगबिरंगे झालरों से जगमगाई इमारतें

दीपावली आज, रंगबिरंगे झालरों से जगमगाई इमारतें

Thu, 19 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
दीपावली आज, रंगबिरंगे झालरों से जगमगाई इमारतें
दीपोत्सव पर आज रोशन होंगे घर-आंगन
विज्ञापन

रायबरेली। दीपावली पर्व के एक दिन पहले छोटी दीपावली पर बुधवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। झालर, मिट्टी के दीप, लाई-चूरा, मिष्ठान, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य दुकानों पर खरीदारी करने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। हर तरफ दीपावली के मेले की भीड़ नजर आई। देर शाम लोगाें के घर रंग-बिरंगी झालर, लाइटें व मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा गए। दीपावली पर घर, आंगन, गली-मोहल्ले हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोगों के चेहरे खुशी से दमक रहे हैं। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ लोगों ने पूजन सामग्री की खरीदारी की। लइया, गट्टा, चूरा से लेकर, मिठाई, पटाखा, मोमबत्ती आदि की खूब बिक्री हुई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
दीपावली आज मनाई जाएगी। इस दिन शुभ मुहूर्त पर महालक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी। एक दिन पहले से ही घरों, प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजा दिया गया है। शाम होते ही घर-भवन और सरकारी इमारतें विद्युत झालरों से जगमगा उठीं। शहर के सुपर मार्केट, कचहरी रोड, कैपरगंज, घंटाघर, सराफा बाजार, सब्जी मंडी तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड समेत अन्य बाजारों में खरीदारों की काफी भीड़ रही। जीआईसी ग्राउंड में पटाखों का बाजार लगा है। सुबह से ही लोग बाजार में पहुंचने लगे। शाम होने तक दुकानों में भीड़ उमड़ पड़ी। लाइया-चूरा के साथ मिट्टी के बने खिलौनों की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ रही। दुकानदार दिनेश गुप्ता, शममाद, अब्दुल खां का कहना है कि इस बार दीपावली पर कारोबार अच्छा रहा। फूल, माला की दुकानों पर भी भीड़ रही। राम कृपाल तिराहा, आरडीए कांप्लेक्स, हाथी पार्क में फूलों की दुकान सजी रही। गुलाब के साथ कमल के फूल खूब बिके। मांग बढ़ने के कारण कमल का फूल 25 से 40 रुपये प्रति पीस बिका। फूल विक्रेता शाकिर, अरविंद यादव कहते हैं कि गणेश-लक्ष्मी पूजा में कमल का फूल की मांग सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन


शाम 6:55 बजे से है पूजन मुहूर्त
आचार्य पंडित सुरेश कुमार पाठक का कहना है कि शाम 06:55 से गणेश लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त शुभ होगा। इसके बाद से रात 8:51 बजे तक पूजा की जा सकेगी। यह पूजा वृष लग्न के तहत होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सिंह लग्न में रात 1.23 बजे से लेकर 3.37 तक में पूजा का सही समय रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करने से काफी लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लास से मनी छोटी दिवाली, की पूजा
जिलेभर में बुधवार को छोटी दीपावली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने घरों में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं घर के अंदर और बाहर दीपक जलाए। हिंदू धर्म में धनतेरस से भइया दूज तक पांच पर्व मनाए जाते हैं। इसमें धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भइया दूज होता है। पं. विष्णु प्रसाद का कहना है कि दीपावली से पहले छोटी दीपावली मनाई जाती है। इस दिन तड़के स्नान करना चाहिए। वहीं शाम को दीपक जलाना शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed