फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सुख समृद्धि का प्रतीक हैं मां सिद्धदात्री

सुख समृद्धि का प्रतीक हैं मां सिद्धदात्री

Fri, 29 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुख समृद्धि  का प्रतीक हैं मां सिद्धदात्री
मां की हर बात निराली...
विज्ञापन

रायबरेली। शारदीय नवरात्र में शुक्रवार को भक्तों ने मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि सिद्धिदात्री भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करती हैं। मंदिरों व घरों में ज्यादातर लोगों ने हवन किया। कई व्रती महिलाओं व पुरुषों ने पुरोहित बुलाकर मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। वहां जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में हवन कुंड से समिधा की सुगंध माहौल को सुवासित बना रही थी। सरेनी क्षेत्र के गेगासों में संकठा देवी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने हवन पूजन किया। सिंहपुर की अहोरवा भवानी मंदिर, जगतपुर के शंकरपुर दुर्गा मंदिर में पहुंच कर भक्तों ने बड़ी संख्या में हवन पूजा कर देवी की कृपा मांगी। रात में कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
जिले में सजे पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। गुरुवार को देर रात लोगों ने मां के गीतों पर झूमते रहे। वहीं शुक्रवार सुबह पूजा अर्चना के बाद कन्या भोज का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। प्रगतिपुरम सजे पंडाल में कलाकारों का मां की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गय। इस दौरान मां की हर बात निराली..., मेरी मां ही मुझे सबसे है प्यारी.. गाने पर लोग झूम उठे।
विज्ञापन

इसी तरह खोया मंडी और मिलन सिनेमा के पीछे सजे दुर्गा पंडाल में देर रात तक श्रद्धालु जमे रहे। मां की आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। गल्ला मंडी में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण हुआ। छोटी बाजार के पंडाल में कन्याओं का भोज हुआ। मुंशीगंज कस्बे में सजे पूजा पंडाल में भक्तों ने मां की उपासना की। भक्तों हवन पूजन किया। इसी तरह कलसहा गांव में भी कन्या भोज हुआ। इस मौके पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार शंकरपुर स्थित देवी मंदिर पूजा-अर्चना और कन्याभोज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed