{"_id":"61ccaabeabcc8f405c597e42","slug":"60-lakh-saplings-will-be-planted-to-make-the-environment-green-raibaraily-news-lko611130760","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए रोपित किए जाएंगे 60 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए रोपित किए जाएंगे 60 लाख पौधे
विज्ञापन
रायबरेली। इस बार 60 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए जिले को लक्ष्य सौंपा गया है। हालांकि इन पौधों का रोपण बरसात के समय होगा, लेकिन इनकी नर्सरी की तैयारी वन विभाग को अभी से करनी है। वन विभाग पौधे तैयार करके खुद तो लगाएगा ही साथ ही अन्य विभागों को पौधे उपलब्ध कराएगा।
पिछले साल जिले को 40 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन लक्ष्य से ज्यादा पौधे लगाए गए थे। इस साल 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य जिले को मिला है।
इसमें 20 लाख पौधे तो वन विभाग लगाएगा, जबकि 40 लाख पौधे अन्य विभागों को लगाने हैं। पौधे तैयार करने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई। इन्हीं पौधे का जिले में रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
बजट की कमी से पिछड़ रही नर्सरी
शासन ने पौधरोपण का लक्ष्य तो दे दिया है, लेकिन अभी तक नर्सरी तैयार करने के लिए बजट नहीं दिया गया है। वन विभाग का दावा है कि नर्सरी से लेकर पौधे तैयार करने में प्रति पौधा 2.50 रुपये खर्च आता है, लेकिन अभी तक बजट नहीं मिला है। 60 लाख पौधे तैयार करने में 12 लाख से ज्यादा खर्च आएगा। बजट नहीं मिलने की वजह से नर्सरी तैयार करने में विलंब हो रहा है। यदि बजट मिल जाए तो नर्सरी में पौधों की तैयारी शुरू कराई जाए।
60 लाख लगाए जाएंगे पौधे : डीएफओ
इस बार जिले में 60 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत सहायक है। नर्सरी डालने के लिए अभी बजट का इंतजार हैं। बजट मिलते ही नर्सरी तैयार कराई जाएगी। पौधे तैयार होने पर बरसात में पौधरोपण किया जाएगा।
-सुरेश कुमार पांडेय, डीएफओ