{"_id":"6952d56e7dc5ce7a7f080dd3","slug":"55000-rupees-stolen-from-the-trunk-of-a-tempo-raebareli-news-c-101-1-rai1002-147830-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टेंपो की डिकी से 55 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टेंपो की डिकी से 55 हजार रुपये चोरी
Tue, 30 Dec 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। करुणा बाजार चौराहे के पास घोसियाना मोहल्ला वाली गली में सोमवार को चोरी हुई। उचक्कों ने टेंपो की डिकी में रखे किराना व्यापारी के 55 हजार रुपये नकद और करीब पांच हजार रुपये कीमत के कूपन पार कर दिए।
सरेनी थाना क्षेत्र के बेनीमाधवगंज बाजार निवासी किराना व्यापारी आरएन गुप्ता ने बताया कि पूरे माखन मजरे रालपुर निवासी टेंपो चालक रमाशंकर किराने का सामान लेने आए थे। टेंपो की डिकी में 55 हजार रुपये नकद और कूपन रखे गए थे। इसी दौरान टेंपो चालक थोड़ी दूर स्थित दुकान से पानी के बताशे खरीदने चला गया। पांच मिनट बाद लौटने पर डिकी में रखी रुपये से भरी पॉलीथिन गायब हो गई।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।