फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   55% of the work on the 22-km-long ring road completed

Raebareli News: 22 किमी लंबे रिंग रोड का 55 फीसदी काम पूरा

Fri, 03 Jul 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 03 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
55% of the work on the 22-km-long ring road completed
रिंग रोड के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण करती डीएम सरनीत कौर ब्रोका।
रायबरेली। शहर में एम्स के बगल से निकले करीब 22 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का काम अगले साल 30 अप्रैल तक पूरा होना है। बृहस्पतिवार को डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति जानी। रिंग रोड का करीब 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। डीएम ने कार्यदायी संस्था व संबंधित अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रिंग रोड के लिए फ्लाईओवर बनने हैं। चार मेजर जंक्शन लखनऊ रोड, कानपुर रोड, फतेहपुर (डलमऊ) रोड व प्रयागराज रोड पर बनेंगे। डीएम ने कहा कि रिंग रोड फेज-दो जिले की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के साथ शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


इसलिए कार्य को समय से पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर एडीएम (न्यायिक) विशाल यादव, अधिशासी अभियंता सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय वरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed