फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गुस्साए परिवारीजनों ने जवान का अंतिम संस्कार 10 घंटे रोका

गुस्साए परिवारीजनों ने जवान का अंतिम संस्कार 10 घंटे रोका

Sat, 18 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए परिवारीजनों ने जवान का अंतिम संस्कार 10 घंटे रोका
परशदेपुर (रायबरेली)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में सड़क हादसे में जवान की मौत के बाद गुरुवार की रात दो बजे उसका शव नसीराबाद थाना क्षेत्र के कांटा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया, लेकिन शव के साथ विभाग का कोई अफसर न आने से परिवारीजनों का गुस्सा भड़क गया और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि जवान का अपमान किया गया है। शव के साथ विभाग का कोई अधिकारी नहीं आया। जवान को शहीद का दर्जा दिलाया जाए। बाद में भाजपा विधायक व अन्य अधिकारियों के समझाने के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। साढे़ 10 घंटे बाद दोपहर 12.30 बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के कांटा गांव निवासी लायंस सेना नायक सुरेंद्र प्रताप सिंह की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार की रात दो बजे मृत जवान का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया। शुक्रवार सुबह होते ही लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवान के पिता धीरेंद्र कुमार सिंह बेटे का शव आर्मी अधिकारियों द्वारा अपमान के साथ भेजे जाने से नाराज हो गए और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। कहा कि बेटे की मौत ऑन ड्यूटी हुई है, इसलिए उसे शहीद का दर्जा दिया जाए। जवान के पिता की मांग से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

नसीराबाद एसओ राकेश कुमार ने उच्याधिकारियों को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे सलोन एसडीएम आशीष सिंह व सलोन सीओ गोपीनाथ ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवारीजन नहीं माने। कहा कि जब तक कोई बड़ा अधिकारी व मुख्यमंत्री आकर नहीं कहेंगे, तब तक शव नहीं दफनाया जाएगा।

कुछ देर बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी मौके पर पहुंचे और जवान को नमन करते हुए परिवारीजनों को आश्वासन दिया की सरकार द्वारा जो भी होगा मदद दिलाई जाएगी। विधायक के वादे के बाद परिवारीजन शांत हुए और दोपहर साढे़ 12 बजे शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, अमेठी जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, छतोह ब्लॉक प्रमुख सुखबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रधान आलम नेवाज, भाजपा नेता विवेक तिवारी सहित हजारों लोग जवान के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।


जामों प्रमुख ने दी एक लाख की सहायता राशि
अमेठी जिले के जामों ब्लॉक प्रमुख मो. नफीस व सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने मृतक जवान के पिता को एक लाख रुपये की चेक सहायता के रूप में दी। कहा जो भी होगा, सरकार से मदद दिलाई जाएगी। भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने बताया की मृतक जवान के नाम शिलापट लगाया जाएगा। सरकार से भी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed