{"_id":"5b4a42a64f1c1b37748b4b34","slug":"51531593382-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई-ऊंचाहार। अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ौना गांव निवासी एवं आशा बहू पूनम श्रीवास्तव अपने पति अनिल कुमार, दो बेटे पीयूष (11), रौनक (12) और सात माह की मोनी और सास निर्मला देवी के साथ एक कार से बाराबंकी जा रही थी।
बाराबंकी जिले में अज्ञात वाहन ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में आशा बहू के पति अनिल कुमार (48) की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। देर शाम शव घर पहुंचने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
उधर, ऊंचाहार थाना क्षेत्र के हरसकरी मजरे पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी कन्हैयालाल का पुत्र शनि कुमार (11) साइकिल का पंक्चर बनवाने अरखा गया था।
घर लौटते समय डंपर ने उसे कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिता कन्हैया लाल की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।