{"_id":"5b4a42a44f1c1b45748b4c56","slug":"51531593380-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर मवेशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर मवेशी की मौत
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव के निकट एक मवेशी करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
शोभवापुर गांव निवासिनी रानी देवी ने बताया कि आनापुर गांव के निकट बिजली के खंभे से तार टूटा पड़ा था। टूटे हुए तार में करंट दौड़ रहा था।
उसकी भैंस उधर से गुजरी और पैर तार में छू गया, जिससे भैंस करंट की चपेट में आ गई। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
महिला ने बताया कि करंट लगने से उसकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। महिला ने तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।