{"_id":"5a4695704f1c1b09788b58bc","slug":"51514575216-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ छह मौतों से बहेंगी गांव में टूटा गमों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ छह मौतों से बहेंगी गांव में टूटा गमों का पहाड़
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
एक साथ छह मौतों से बहेंगी गांव में टूटा गमों का पहाड़
सिंहपुर (रायबरेली)। दिल्ली से घर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से बहेंगी गांव पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपनों के साथ ग्रामीणों के आंख में आंसू हैं। मृतकों के घर पर ताला लटक गया और सभी हादसे की सूचना पर लखनऊ चले गए हैं। हर ग्रामीण की जुबां पर यही चर्चा है कि आखिर यह हादसा कैसे हो गया। गांव में सन्नाटा छा गया है।
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बहेंगी गांव निवासी धुन्नू उर्फ विष्णु (28) पुत्र स्व. गंगाराम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार समेत दिल्ली से खुद की कार से घर लौट रहा था। लखनऊ में शुक्रवार को हुए हादसे में धुन्नू के अलावा उसकी पत्नी सुनीता (26), बच्ची मुस्कान (8), बेटा ऋषभ (1), सगे भाई रिंकू (24) और चचेरे भाई रामराज (28) पुुत्र ओम प्रकाश की मौत हो गई। छह लोगों की मौत की सूचना गांव पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजन घरों में ताला बंद करके लखनऊ चले गए। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मृतक धुन्नू के पड़ोसी रत्नेश शुक्ला ने बताया कि सभी लोग दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। हादसे की सूचना पर परिवार वाले लखनऊ चले गए हैं। घटना बहुत गमगीन है। बात करते वक्त रत्नेश शुक्ला अपने आंसू नहीं रोक पाए। बताया कि छह माह पहले ही सभी घर आए थे। धुन्नू के पिता का निधन पहले ही हो गया था। भाई व बच्चों समेत दिल्ली में रहते थे। दिल्ली जाने से पहले कहा था कि फिर जल्द आएंगे। पर शायद ऊपर वाले का कुछ और ही मंजूर था। वे तो नहीं आए, लेकिन उनके मरने की सूचना जरूर आई।
इनसेट
तीन साल पहले खरीदी थी कार
क्या था पता कि जिस कार को खरीदा था, उस पर सवार होकर यहां आने परिवार के लिए मौत का सबब बन जाएगा। पड़ोसी रत्नेश शुक्ला ने बताया कि मृतक धुन्नू ने तीन साल पहले कार खरीदी थी। हर बार परिवार समेत कार से ही घर आते जाते थे। इस बार भी कार से घर आ रहे थे और हादसा हो गया।