फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी, दस करोड़ का लेनदेन रहा ठप

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी, दस करोड़ का लेनदेन रहा ठप

Sat, 01 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी, दस करोड़ का लेनदेन रहा ठप
हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, 10 करोड़ का लेनदेन ठप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। इस वजह से बैंकों में ताले लटके रहे और करीब 10 करोड़ का लेनदेन ठप रहा। जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर सभी बैंक कर्मी एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि, उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो अनवरत हड़ताल की जाएगी।

ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को हड़ताल पर रहे 100 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। हड़ताल की वजह से 80 ग्रामीण बैंक शाखाओं में तालाबंदी रही। राष्ट्रीय मंत्री रमेश मिश्र ने कहा कि, आज की हड़ताल प्रमुख रूप से बैंकिंग उद्योग के सामान पेंशन की मांग के साथ अन्य 11 मांगों को लेकर की गई है, जो कि भारत सरकार के पास निर्णय के लिए तीन वर्षों से अधिक समय से लंबित है। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय संगठन ने मांग की है कि पेंशन बिना शर्त शीघ्र लागू न की गई तो ग्रामीण बैंकों में शीघ्र अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। हड़ताल से 10 करोड़ का लेनदेन ठप रहा। इस मौके पर नवीन मेहरोत्रा, विनोद शुक्ल, अविनाश रंजन, मो. शरीफ, दुर्गेश वाजपेयी, प्रतापचंद्र जेना, मयंक तिवारी, प्रियव्रत शुक्ल, संजय पाल, मनिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed