{"_id":"5eda979c8ebc3e90a075014e","slug":"5097-migrants-to-get-temporary-ration-card-raibaraily-news-lko5246524112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 5097 प्रवासियों के बनेंगे अस्थायी राशन कार्ड, मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 5097 प्रवासियों के बनेंगे अस्थायी राशन कार्ड, मिलेगा राशन
विज्ञापन
रायबरेली। शासन की मंशा पर आपूर्ति विभाग ने जिले में अब तक 5097 प्रवासी श्रमिकों को आत्म निर्भर भारत योजना के तहत अस्थायी राशन कार्ड बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। जल्द ही प्रवासियों को राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
जिले में करीब 35 हजार प्रवासी श्रमिक दिल्ली, मुंबई, पंजाब, राजस्थान, गुजरात आदि प्रांतों से आ चुके हैं। इसमें तमाम प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को पहले से ही अंत्योदय या पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड जारी किया जा चुका है।
तमाम ऐसे भी प्रवासी श्रमिक हैं, जिनके पास राशन कार्ड न होने के कारण उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। शासन ने प्रवासी श्रमिकों को हर महीने कोटे की दुकान से राशन मुहैया कराने के लिए व्यवस्था की है। इसके लिए सभी पात्र प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शासन की मंशा पर जिले में अब तक आपूर्ति विभाग ने 5097 प्रवासी श्रमिकों को चिह्नित राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जून महीने में ही राशन कार्ड जारी करके राशन देने का काम किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉकवार सूची जारी करके आपूर्ति निरीक्षकों को काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
अस्थायी राशन कार्ड के लिए चिह्नित किए गए प्रवासी श्रमिक
ब्लॉक प्रवासी
अमावां 300
बछरावां 283
छतोह 171
डलमऊ 217
दीनशाह गौरा 140
डीह 284
हरचंदपुर 407
जगतपुर 64
खीरों 133
लालगंज 208
महराजगंज 457
राही 775
रोहनियां 154
सलोन 215
सरेनी 171
सतांव 495
शिवगढ़ 394
ऊंचाहार 229
कुल 5097
शासन ने पात्र प्रवासी श्रमिकों को अस्थायी राशन कार्ड जारी करने के आदेश दिए हैं। अब तक 5097 प्रवासी श्रमिकों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। सभी को राशन कार्ड जारी करने के साथ ही राशन मुहैया कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। - केएन सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी