फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   500 crore will be spent to make the highway four-lane

Raebareli News: हाईवे को फोरलेन बनाने में खर्च होंगे 500 करोड़

Tue, 30 Sep 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 30 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
500 crore will be spent to make the highway four-lane
बछरावां में खस्ताहाल बांदा-बहराइच राजमार्ग।
रायबरेली-बछरावां। महराजगंज और लालगंज तहसील को जोड़ने वाला बांदा-बहराइच राजमार्ग को फोरलेन बनाया जाना है। चौड़ीकरण होने से जिले के अलावा अन्य जनपदों के मुसाफिरों की राह आसान होगी। रामनगरी जाने वाले श्रद्धालु भी फर्राटा भर सकेंगे। फोरलेन के लिए जिले में करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन


बांदा-बहराइच राजमार्ग की जिले में लंबाई 56 किमी है। इसका एक सिरा बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ के पास जोड़ता है, जबकि दूसरा सिरा लालगंज में रायबरेली-बांदा हाईवे को जोड़ता है। इस मार्ग से फतेहपुर, बांदा, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर के लोग आते-जाते हैं। मार्ग संकरा होने के कारण लोगों को फर्राटा भरने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


बछरावां, शिवगढ़, लालगंज में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने राजमार्ग को चार लेन बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बछरावां में बनेगा ओवरब्रिज
बछरावां कस्बे में रेलवे लाइन और रायबरेली-लखनऊ हाईवे के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है। ओवरब्रिज पहले से बनी सड़क के हिसाब से बनाया गया है। फोरलेन सड़क होने से वाहनों का दबाव अधिक होगा। इससे जाम की समस्या और बढ़ेगी। इस समस्या को देखते हुए बगल से नया ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोग फर्राटा भरते हुए निकल सकें।


49 गांवों में जमीन का होगा अधिग्रहण
56 किमी लंबे राजमार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 49 गांवोें के ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



स्वीकृति मिलने के बाद शुरू होगा काम
बांदा-बहराइच राजमार्ग के फोरलेन होने से कई जिले के लोगों की राह आसान होगी। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
- प्रमोद कुमार राणा, एक्सईएन, लोक निर्माण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed