{"_id":"574b31fa4f1c1b0c2910902e","slug":"50-thousand-population-suffers-from-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से जूझ रही 50 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से जूझ रही 50 हजार आबादी
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sun, 29 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को टैंकर के पास पानी के लिए लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट से जिले की 50 हजार आबादी जूझ रही है। हालात ये हो गए हैं कि टैंकरों के सहारे लोगों की प्यास बुझ पा रही है। कहीं पर हैंडपंप खराब हैं कहीं तो मोटर का बोर खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप हुई है। एक सप्ताह से समस्या चली आ रही है, लेकिन विभागीय अफसर दूर कराने के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगर पालिका परिषद की ओर से गुलाबरोड पर स्थित मोटर का बोर पिछले दिनों फेल हो गया। इससे छह मोहल्लों की करीब 20 हजार आबादी के सामने पानी का संकट बढ़ गया। कहारों का अड्डा, स्वराज नगर, अंदरून किला, तेलियाकोट, बासन टोला, अली नगर में पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है।
लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है। वहीं अफसर सिर्फ कागजों पर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने में लगे हैं। टैंकर पहुंचने पर पानी लेने को लेकर धक्कामुक्की की नौबत रहती है। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के रतासो ग्रामसभा में सप्ताहभर से पांच हजार आबादी पानी के संकट से जूझ रही है।
विज्ञापन
यहां पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। ऐसे में टैंकर के सहारे लोगों तक पानी पहुंच रहा है। सुबह से ही पानी के लिए लाइन लग जाती है। प्रधान मोहम्मद ताहिर का कहना है कि नगर पंचायत से टैंकर मंगवाकर किसी तरह पानी पहुंचाया जा रहा है।
इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा इसी क्षेत्र के बराडीह, सूची, रायपुर, बघौला, सेंधियामऊ, मटका समेत अन्य गांवों में हैंडपंप खराब पड़े हैं। इन ग्रामसभाओं में 25 हजार आबादी प्रभावित है।
बराडीह के पूर्व प्रधान आलोक सिंह, संतराम, दीनदयाल का कहना है कि हैंडपंप खराब होने से पानी समस्या से जूझना पड़ रहा है। जलस्तर गिरने से 25 सोलर वाटर प्लॉटों ने पानी देना बंद कर दिया है। जल निगम के एक्सईएन जनार्दन सिंह ने बताया कि लालगंज तहसील क्षेत्र के मदुरी और राही ब्लॉक के गढ़ी मुतवल्ली समेत 25 सोलर प्लांटों में जलस्तर की कमी के कारण बोर काम नहीं कर रहा है। नए बोर कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द नए बोर कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।