{"_id":"5d13bf538ebc3e3cb3735eb8","slug":"50-quintals-restricted-polyethylene-seized-from-a-godown-made-in-residential-building-raibaraily-news-lko46744608","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय भवन में बने गोदाम से 50 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय भवन में बने गोदाम से 50 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त
विज्ञापन
रायबरेली में कचहरी रोड स्थित एनसीसी के पुराने भवन के पीछे घर के गोदाम में बरामद प्रतिबंधित पॉलीथ?
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल से बने सामान के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए शासन की मंशा पर चलाए गए अभियान को बुधवार को बड़ी सफलता मिल गई। सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद पांडेय व एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी की टीम ने शहर में कचहरी रोड पर पुराने एनसीसी भवन के पीछे आवासीय भवन में बने गोदाम पर छापा मारा।
गोदाम में करीब 50 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल से बने पत्तल, दोना, गिलास समेत करीब 100 बोरी कैरीबैग बरामद किए। करीब 10 लाख रुपये कीमत का माल जब्त कर लिया गया। नगर पालिका की टीम को बुलवाकर सारा माल सुपुर्द कराया गया। शासन ने पॉलीथिन के उपयोग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।
इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर को आदेश का अनुपालन कराने के लिए अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त टीम को बुधवार सुबह शहर के कचहरी रोड स्थित एनसीसी के पुरानेे भवन के पीछे पवन जायसवाल के घर के गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन व अन्य सामान स्टोर किए जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
सूचना पर अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। बाहर से देखने में तो सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जब अधिकारी घर की छत पर पहुंचे तो बड़ा गोदाम मिला। गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल से बने पत्तल, दोना, गिलास आदि मिले। एक कैमरे में कैरीबैग की करीब 100 बोरियों में करीब 30 क्विंटल प्रतिबंधित कैरीबैग बरामद हुए।
टीम ने पूरे माल को कब्जे में ले लिया। शहर में कई और व्यापारियों ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल से बने पत्तल, दोना, गिलास आदि स्टोर कर रखे हैं। हालांकि अब तक चलाए गए अभियान में जिला प्रशासन ने दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। अन्य गोदामों का भी पता लगाया जा रहा है।
सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद पांडेय और एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते पर कचहरी रोड स्थित एनसीसी के पुराने भवन के पीछे एक घर में छापा मारा गया। यहां करीब 50 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल से बने पत्तल, दोना, गिलास आदि सामान बरामद हुआ। माल को जब्त कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद पांडेय ने बताया कि कचहरी रोड पर पुराने एनसीसी भवन के पीछे पकड़ी गई प्रतिबंधित पॉलीथिन के मामले में व्यवसायी पवन जायसवाल से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। गाइड लाइन में इससे अधिक जुर्माना वसूलने का अधिकार नहीं दिया गया है। बरामद सामान को जब्त करके नष्ट कराया जाएगा।
छापे के दौरान व्यवसायी घर पर ही मिला। व्यवसायी के घर के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि मेनगेट के बगल से ही छत पर जाने का जीने का रास्ता था और गोदाम छत पर ही बना रखा था। मुखबिर की सूचना पर छापा डाला गया। पवन को आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी गई।