फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   50 lakh insurance gift to four thousand health workers including 1300 Asha Bahu

1300 आशा बहुओं समेत चार हजार स्वास्थ्य कर्मियों को 50 लाख बीमे का तोहफा

Thu, 13 Aug 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
50 lakh insurance gift to four thousand health workers including 1300 Asha Bahu
रायबरेली। कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत उन्हें बीमा योजना का लाभ दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किसी भी तरह की कोरोना से जंग के दौरान अनहोनी होने पर 50 लाख रुपये के बीमे की राशि आश्रितों को मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 1300 आशा बहुओं के साथ ही चार हजार स्वास्थ्यकर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव ने पत्र जारी करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कहर को रोकने के लिए आशा बहुएं व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब तक उनके बीमे की व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने कई बार आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज को सरकार ने गंभीरता से लिया है। साथ ही 50-50 लाख रुपये के बीमे की व्यवस्था की गई है। पत्र के अनुसार, कोरोना के उपचार में जुटे स्वास्थ्य कर्मी अगर स्वयं कोरोना की चपेट में आ जाते हैं और कोई अनहोनी हो जाती है तो शासन की तरफ से आश्रित को 50 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत सरकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थानों में काम करने वाले चिकित्सा कर्मी जो कोरोना के रोकथाम और चिकित्सा के काम से जुड़े हैं उन्हें विशेष बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। बीमा योजना के लाभ के लिए दावा प्रपत्र देना होगा।
क्षतिपूर्ति योजना का लाभ सरकारी व निजी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (यूपीटीएसयू) पदाधिकारियों, सलाहकार एवं कर्मचारी, सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मी जैसे आशा संगिनी, आशा कार्यकर्ता, एंबुलेंस चालक तथा इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) को मिलेगा।
कोराना के उपचार एवं बचाव कार्य के कारण मृतक स्वास्थ्य कर्मियों के आश्रितों को प्रधान गरीब कल्याण पैकेज को लेकर डीएम इस संबंध में अपर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अथवा सीडीओ को नोडल अधिकारी नामित करेंगे। वे सीएमओ की सूची का सत्यापन करने के बाद आश्रितों को क्षतिपूर्ति देने की कार्रवाई कराएंगे।

सचिव के स्तर से बीमे के संबंध में पत्र आया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज से कोरोना से जंग में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारियों को 50 लाख बीमे का लाभ मिलेगा। इससे कर्मचारियों में काम करने में उत्साह आएगा।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed