{"_id":"573b61a14f1c1b595fac7258","slug":"50-candidates-received-school-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांउसलिंग में 50 अभ्यर्थियों को मिले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांउसलिंग में 50 अभ्यर्थियों को मिले स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 17 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग कराते कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में चयनित अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में खाली पडे़ वार्डन समेत 50 पदों को भरने के लिए मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई। चयनित अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटन के लिए मंगलवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग हुई। अपनी पसंद के स्कूल के चयन के लिए अभ्यर्थियों ने खूब हाथ पैर मारे।
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में वार्डन, शिक्षकों व अन्य पदों के रिक्त होने के कारण शिक्षण कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 50 पदों को भरने के लिए करीब एक साल से भर्ती प्रक्रिया चल रही थी।
पिछले सप्ताह अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन करके मंगलवार को काउंसलिंग में शामिल होकर स्कूल आवंटित कराने के आदेश दिए गए थे। मंगलवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग शुरू हुई। इसमें अभ्यर्थियों ने स्कूल लॉक किए।
विज्ञापन
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि सभी को एक सप्ताह के अंदर आवंटित स्कूलों में जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं फिरोज गांधी महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रवेश फॉर्मों को वितरण 25 मई से शुरू होगा।
प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि प्रथम वर्ष की सभी कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश फॉर्मों का वितरण 25 मई से काउंटर पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रोजाना होगा। जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। फॉर्म जमा होने के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी।