फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   5 million voters will decide the fate

5 लाख वोटर करेंगे किस्मत का फैसला

Thu, 08 Oct 2015 11:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
मतदान कराने के लिए गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना शाम को बूथों पर पहुंच गईं। कुछ पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


ब्लॉकों में सुबह से शाम तक जल्दी मतदान केंद्रों में पहुंचने को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा। पांच लाख 16 हजार 255 मतदाता चुनाव मैदान में खड़े 1914 दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


पहले चरण के लिए डलमऊ, लालगंज, सरेनी, खीरों में वोट डाले जाएंगे। इनमें 325 बीडीसी और 14 डीडीसी पदों के लिए मतदान होगा। इन पदों के लिए 232 डीडीसी और 1682 बीडीसी प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खीरों, डलमऊ, सरेनी, लालगंज ब्लॉक मुख्यालयों से सुबह 852 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। सुबह से ही चुनाव में लगे कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला ब्लॉक परिसर में शुरू हो गया।

एक-एक करके सभी पोलिंग पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदान बूथों के लिए रवाना किया गया। महिला कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई। मतदान बूथ जानने के लिए चुनाव कर्मियों की लाइन लगी रही।

हर कोई अपना मतदान केंद्र व बूथ जानने की जल्दबाजी में दिखा। इसके बाद चुनाव सामग्री लेकर सभी रवाना हुए। देर शाम सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई।


सकुशल मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। खासकर अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि पहले चरण के चुनाव को कराने के लिए पोलिंग पार्टियां केंद्रों पर पहुंच गई हैं। पोलिंग पार्टियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 219 वाहन लगाए गए थे। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव में गड़बड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed