{"_id":"5dc854868ebc3e5b09755b2f","slug":"45-lakh-liquor-being-taken-from-haryana-to-ranchi-three-arrested-raibaraily-news-lko491532942","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से रांची ले जाई जा रही 45 लाख की शराब बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से रांची ले जाई जा रही 45 लाख की शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को पुलिस कार्यालय में अवैध शराब के मामले में पकड़े गए तस्करों के साथ एएसपी नि
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। हरियाणा से रांची (झारखंड) ले जा रही 45 लाख कीमत की अवैध शराब बरामद की गई है। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों में लदी शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो खाकी से बचने के लिए तस्करों ने शराब की पेटियों के ऊपर चने की गांठ और धान और भूसी की बोरियां रखी थीं। पकड़े गए तस्कर पंजाब प्रांत के रहने वाले हैं।
पुलिस कार्यालय में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि ट्रक संख्या एचआर 69 सी 5875 और ट्रक संख्या आरजे 11 जी ए 3706 पर अवैध शराब लादकर हरियाणा से रांची ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाल अतुल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, सर्विलांस प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी राकेश यादव ने हाईवे पर मामा चौराहा के पास ट्रकों को रोक तलाशी ली।
ट्रकों के ऊपर धान की भूसी से भरी बोरियां और चने की गांठ रखे थे। ट्रकों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब मिली। एएसपी ने बताया कि पंजाब प्रांत के फिरोजपुर जिले के मखू थाना क्षेत्र के पट्टी निवासी विक्कर सिंह, मखू थाना क्षेत्र के परदी निवासी छिंदा सिंह, रोपड जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के करतारपुर निवासी गुरुमीत को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ट्रकों से 1030 पेटियों में 12360 लीटर शराब थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है। ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है। तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी मौजूद रहे। एएसपी ने बताया कि यह शराब हरियाणा में बनाई जा रही थी, जो अरुणाचल प्रदेश में विक्रय के लिए अधिकृत थी।
इसके बाद भी यह शराब हरियाणा से तस्करी करके रांची ले जाई जा रही थी। इसमें क्रेजी रोमियो ब्रांड की कुल 717 पेटी और कैसिनो ब्रांड की कुल 313 पेटी शराब मिली है। सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए तस्कर एक साल से इस धंधे को कर रहे थे। कई बार हरियाणा से तस्करी करके रांची शराब पहुंचाई थी।
हर बार यह पुलिस से बच जाते थे। इस पर यह खाकी के चक्कर में फंस गए। कोतवाल का कहना है कि 45 लाख कीमत की शराब में पकड़े गए तस्करों को करीब 10 लाख रुपये का फायदा होता। कोतवाल का कहना है कि पकड़े गए आरोपी तो महज तस्कर हैं। इस धंधे के मुख्य कारोबारी तो अन्य लोग हैं। कारोबारियों के बारे में तथ्य जुटाए जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिन ट्रकों से शराब रांची ले जा रही थी, वह किसके नाम हैं। जल्द कारोबारियों के खिलाफ भी शिकंजा कसा जाएगा।
एएसपी ने बताया कि लाखों कीमत की शराब बरामद करने के मामले में सदर कोतवाल अतुल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, सर्विलांस प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी राकेश यादव, एसआई देवेंद्र अवस्थी, इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज उमेश यादव, सिपाही मनोज सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों को अपराध समीक्षा बैठक में पुरस्कृत किया जाएगा।

रायबरेली सदर कोतवाली रखी बरामद की गई अवैध शराब।- फोटो : RAIBARAILY