{"_id":"6a25c90721ecaa0176083ad7","slug":"422-policemen-including-21-inspectors-transferred-raebareli-news-c-101-1-slko1031-159776-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 21 दरोगाओं समेत 422 पुलिसकर्मियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 21 दरोगाओं समेत 422 पुलिसकर्मियों का तबादला
Mon, 08 Jun 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस महकमे में शनिवार देर रात बड़ा फेरबदल किया गया। 21 दरोगाओं समेत 422 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। इसमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण तीन साल से ज्यादा एक ही स्थान पर रहने की वजह से हुआ है। कुछ पुलिसकर्मियों का तबादला अनुकंपा के आधार पर किया गया है।
माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिसकर्मियों का बड़े स्तर पर स्थानांतरण किया गया है। एसपी रवि कुमार की ओर से जारी गई सूची के मुताबिक 21 दरोगा, 23 मुख्य आरक्षी और 378 आरक्षी के तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है।
दरोगा चंद्रपाल सिंह बछरावां से कोतवाली नगर, सरोज सिंह महिला पुलिस परामर्श केंद्र लालगंज से ऊंचाहार, ज्योति मिश्रा पुलिस लाइन से महिला पुलिस परामर्श केंद्र लालगंज, सौरभ कुमार सरेनी से भदोखर थाने भेजे गए हैं। नसीराबाद थाने के परैया नमकसार चौकी प्रभारी देवेश साहू चौकी को हटाकर एएचटीयू थाने में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
दरोगा मनीष कुमार जायसवाल अपराध शाखा से ऊंचाहार, दयाशंकर सिंह थाना एएचटीयू से भदोखर, जीतलाल पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा, रमेश कुमार सिंह बछरावां से जगतपुर, भारत सिंह शिवगढ़ से सरेनी, राममूर्ति प्रजापति लालगंज से शिवगढ़, रामसूरत कनौजिया गुरुबख्शगंज से सलोन, सुरेशचंद्र सरेनी से गुरुबख्शगंज, इसरार हुसैन सरेनी से डीह, बृजेंद्रपाल सिंह को डलमऊ कोतवाली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना हरचंदपुर भेजा गया है। इसी तरह अन्य पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है।
एसपी रवि कुमार ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, उनमें से ज्यादातर एक ही स्थान पर तीन साल से जमे थे। कुछ पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण अनुकंपा के आधार पर किया गया है।
जल्द होगा और बड़ा फेरबदल
पुलिस महकमे में इसी सप्ताह और बड़ा फेरबदल हो सकता है। खासकर कई चौकी खाली चल रही हैं। उनमें नए प्रभारियों की तैनाती की जाएगी। कई चौकी प्रभारी और दरोगा ऐसे हैं, जिनका समय पूरा हो गया है। उन्हें गैर जनपद के लिए जल्द ही कार्यमुक्त किया जाएगा। थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में भी जल्द बदलाव होने की बात कही जा रही है। एसपी का कहना है कि एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के भी कार्यक्षेत्र में जल्द बदलाव होगा।