फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   42 surplus teachers were posted in new schools

Raebareli News: सरप्लस 42 शिक्षकों की नए स्कूलों में हुई तैनाती

Fri, 02 Jan 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 02 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
42 surplus teachers were posted in new schools
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकविहीन और एक शिक्षक वाले विद्यालयों में अध्यापकों की व्यवस्था करने के लिए समायोजन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गई। जिले के 42 शिक्षकों को नए विद्यालयों में तैनाती दी गई है। बुधवार को यह आदेश संबंधित 42 शिक्षकों का अलग-अलग जारी किया गया। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को भी तत्काल अनुपालन के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


बीएसए ने समायोजन के आदेश में यह भी लिखा है कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) के रूप में लगी हुई है, उन्हें समायोजन के लिए कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण करने के बाद भी आवंटित बूथ का काम करते रहना होगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा गया कि वे समायोजित शिक्षकों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर लॉक कर दें।
विज्ञापन


जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर समायोजित किए गए 42 शिक्षकों की नई तैनाती का डाटा लॉक कर दिया गया है। शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद संबंधित शिक्षक नई तैनाती वाले विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह का कहना है कि यू-डायस पर उपलब्ध आकड़ों के अनुसार शिक्षकविहीन एवं एकल शिक्षक वाले 42 विद्यालय चिह्नित किए गए थे, जहां उसी विकास क्षेत्र के सरप्लस शिक्षकों को समायोजित कर भेजा गया है। जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद यह निर्णय लेते हुए प्रक्रिया पूरी की गई है।


समायोजन के बाद यू-डायस पोर्टल पर जिले का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन या एकल शिक्षक वाला नहीं बचा है। उन्हीं कनिष्ठ शिक्षकों को नए स्कूलों में तैनाती दी गई है, जिन स्कूल में बच्चों की संख्या कम थी और शिक्षक ज्यादा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed