{"_id":"5b75c68b42c792048e376894","slug":"41534445195-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत, परिवारीजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत, परिवारीजनों में मचा कोहराम
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद निवासी आर्मी में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को दोपहर बाद जवान की मौत की खबर घर पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
नसीराबाद थाना क्षेत्र कांटा गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह (43) सन् 2000 में सेना में भर्ती हुए थे। इस समय वह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में चालक के पद पर तैनात थे। बुधवार दोपहर को पिता के मोबाइल पर फोन कर उसके साथी ने मौत की जानकारी दी।
पति की मौत की खबर सुनते ही साधना सिंह रोते-रोते बेहोश हो जाती। पुत्री सिमरन (12) व पुत्र शीवांशू (10) भी बिलख रहे हैं। पिता वीरेंद्र ने बताया कि मार्च में बेटा घर आया था और परिवार के साथ एक हफ्ते रहकर गया था।
विज्ञापन
बताया कि मेरे मोबाइल पर फोन आया कि मैं सुरेंद्र का साथी बोल रहा हूं। आपके बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उसके बाद फोन काट दिया। अब फोन नहीं मिल रहा है। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि आर्मी जवान की मौत की सूचना मिली है।
बहन की डोली उठने से पहले भाई की उठी अर्थी।
सुरेंद्र की सबसे छोटी बहन मोहनी की अगले साल मार्च में शादी तय है। बहन की डोली उठने से पहले ही भाई इस दुनिया से रूठ गया। मृतक जवान की पत्नी साधना के आंसू नहीं थम रहे हैं।