{"_id":"5b50d6354f1c1b36748b5d01","slug":"41532024373-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 को एम्स में जॉइनिंग के आदेश, जल्द शुरू होगी ओपीडी 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 को एम्स में जॉइनिंग के आदेश, जल्द शुरू होगी ओपीडी 0
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दरियापुर में ओपीडी शुरू कराने के लिए चंडीगढ़ में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। 23 जुलाई को डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को जॉइनिंग पत्र दिए जाएंगे। सभी स्टाफ को 26 जुलाई तक हर हाल में एम्स दरियापुर में जॉइन करना है। गुरुवार को पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. जगतराव के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने एम्स परिसर में पहुंचकर तैयारियों का करीब दो घंटे तक जायजा लिया। अस्थायी ओपीडी भवन के साथ ही आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया और एक सप्ताह के अंदर अन्य जरूरी संसाधनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टरों व स्टाफ के जॉइन करने के बाद सरकार से अप्रूवल लेकर ओपीडी जल्द से जल्द शुरू करा दी जाएगी।
एम्स दरियापुर में ओपीडी शुरू कराने के लिए डॉक्टर व अन्य स्टाफ की भर्ती का काम पीजीआई चंडीगढ़ को दिया गया था। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 जुलाई को सभी को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। गुरुवार को सुबह नौ बजे यहां पहुंचे पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. जगतराव, डिप्टी डायरेक्टर अमिताभ अवस्थी, प्रो. अशोक आदि ने एम्स की ओपीडी शुरू कराने की तैयारियों का जायजा लिया। ओपीडी के लिए बनाए गए अस्थायी भवन की बारीकी से जांच की। जो भी कमियां सामने आईं, उन्हें एक सप्ताह में दूर कराने के निर्देश दिए। डॉक्टरों व स्टाफ के ठहरने के लिए बनाए गए भवन में भी सुविधाओं की पड़ताल की। आवासीय परिसर में भी सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
एम्स की ओपीडी में मिलेगी यह सुविधाएं
दरियापुर स्थित एम्स की ओपीडी में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, शिशु रोग विभाग, नाक, कान, गला विभाग, अस्थि रोग विभाग होंगे। इसके अलावा स्त्री रोग विभाग, दंत रोग विभाग के साथ ही नेत्र रोग विभाग भी काम करेगा। रेडियालॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, प्रयोगशाला, स्टाफ आफिस, कैफेटेरिया, माइनर ओटी, चिकित्सा कक्ष व दवाओं की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
23 को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र : निदेशक
पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. जगतराव ने बताया कि एम्स दरियापुर के लिए 10 डिपार्टमेंट के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। 23 जुलाई को नियुक्ति पत्रों का वितरण होगा। इसके बाद 26 जुलाई तक एम्स दरियापुर में जॉइन करने के निर्देश हैं। डॉक्टरों व स्टाफ के यहां आने के बाद करीब एक सप्ताह में अन्य संसाधनों की व्यवस्था कराकर जल्द से जल्द ओपीडी शुरू करा दी जाएगी। स्टाफ और संसाधनों की व्यवस्था के बाद सरकार से अप्रूवल भी लिया जाएगा। जल्द ही ओपीडी शुरू करा दी जाएगी।